अश्व गंधा की  खेती कर आप बना सकते है काफी बेहतरीन मुनाफा, इससे आसान विधि कोई नहीं बताएंगे जानिए

अश्व गंधा की  खेती कर आप बना सकते है काफी बेहतरीन मुनाफा, इससे आसान विधि कोई नहीं बताएंगे जानिए जैसा की आपको पता है की अश्वगंधा सभी के लिए बहुत हो आवश्यक है, इससे कई सारी औषधियां बनाई जाती है अश्वगंधा का उपयोग शरीर में ऊर्जा लाने के लिए, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में किया जाता है। अपने औषधीय गुणों की वजह से यह हमेशा मार्केट में डिमांड में रहती है। मार्केट में आप इसके फलों के साथ साथ इसके पत्तों को भी बेच सकते है , जिससे आप बहुत अच्छा पैसा कमा सकते है।

खेती किस तरह की मिट्टी में होंगी

चलिए आपको बताते है की कौनसी मिट्टी में इसकी खेती की जाती है, आपको बता दे की अश्वगंधा की खेती के लिए बलुई दोमट और लाल मिट्टी काफी उपयुक्त होती है। अश्वगंधा की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 7.5 से 8 के बीच होना चाहिए। मिट्टी का पीएच मान पता करने के लिए मिट्टी की जांच नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करते हुए करवा सकते हैं। उपजाऊ और अर्ध उपजाऊ भूमि पर भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां उपजाऊ भूमि का मात्रा कम है उस मिट्टी में भी इसकी खेती की जाती है , आप इसकी खेती कर सकते है

यह भी जाने :- Nothing फ़ोन को टक्कर देने आ गए है Tecno का Tecno Pova 6 Pro का 5G phone अपने तगड़े लुक और दमदार बैटरी के साथ

अश्व गंधा की  खेती कर आप बना सकते है काफी बेहतरीन मुनाफा, इससे आसान विधि कोई नहीं बताएंगे जानिए

किस समय की जाती है इसकी खेती

आपको बता दे की कौन से महीने में इसकी खेती उत्तम होती है आपको बता दे की इसकी बुआई का श्रेष्ठ समय जुलाई और अगस्त का महीना होता है। बुआई के लिए 10 से 12 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर भूमि के लिए इस्तेमाल करें। अश्वगंधा का बीजोपचार के लिए डाएथेन एम-45 से उपचारित करें। बता दें कि 1 किलोग्राम बीज के लिए 3 ग्राम डाएथेन एम-45 लगेगा। 10 किलो बीज के लिए 30 ग्राम के लगभग लगेगा। इस तरह से खेती करने पर बहुत अच्छा मुनाफा आपको प्राप्त होने वाला है अश्व गंधा की  खेती कर आप बना सकते है काफी बेहतरीन मुनाफा, इससे आसान विधि कोई नहीं बताएंगे जानिए।

इसे भी जाने :- इलायची की खेती कर आप बना सकते है सालाना करोड़ो रूपए बड़े ही आसानी से, जानिए कैसे

खेती से कितना मुनाफा हो सकता है

आप अगर इस तरह से खेती करते है तो आप मार्केट में अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। आपको बता दे की अश्वगंधा का मार्केट रेट 600 रुपए किलोग्राम तक है। पतंजलि का 100 ग्राम पैकिंग वाला अश्वगंधा भी करीब 60 रुपए में मिलता है। किसानों को 350 से 400 रुपए प्रति किलो बीज का बिक्री रेट आसानी से मिल जाता है। अगर आपको भी लाखो रुपए कमाना है तो आपके लिए इसकी खेती से लाखो रुपए तक पैसा कमा सकते है।

Leave a comment